बिगड़े बोल / कर्नाटक के मंत्री ने कहा- भारत विरोधी भाषा बोलने वाले को गोली मार दो, मेरे हिसाब से देश में ऐसा कानून बनना चाहिए

कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पटेल ने सोमवार को मीडिया से हुई बातचीत में विवादित बयान दिया। पटेल ने कहा- भारत विरोधी भाषा और पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी करने वालों को गोली मार देनी चाहिए।उन्होंने कहा- भारत में रहकर भी जो लोग देश विरोधी भाषा बोलते हैं और पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी करते हैं उन्हें गोली मार देनी चाहिए। मेरे हिसाब से देश में एक ऐसा कानून जरूर बनना चाहिए।


पीएम मोदी से गुहार, गोली मारने का बनाएं कानून
पाटिल ने कहा- कुछ लोग भारत का खाते हैं, भारत का पीते हैं और यहां की हवा में सांस लेते हैं। ऐसे में वह पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हैं तो उन्हें यहां रहने का कोई हक नहीं है। पाटिल ने चीन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा- चीन में लोग राष्ट्रविरोधी बातें करने में डरते हैं। पाटिल ने पीएम मोदी से भी गुहार लगाते हुए कहा- केंद्र सरकार को ऐसा कानून बनाने की जरूरत है, जिसके जरिए भारत विरोधी भाषा बोलने वालों को तुरंत गोली मारी जा सके।



कांग्रेस के रहे हैं बागी विधायक
पाटिल उन 15 विधायकों में शामिल हैं जो कांग्रेस-जेडीएस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और बीएस यदुरप्पा ने उन्हें मंत्री बनाया।



Popular posts
मध्यप्रदेश में अब आगे क्या LIVE / फ्लोर टेस्ट 26 मार्च तक टला, शर्तें लागू* : कोरोना का हवाला देकर कार्यवाही राज्यसभा चुनाव तक स्थगित, भाजपा सुप्रीम कोर्ट पहुंची
मध्य प्रदेश / डीजीपी जाैहरी का कार्यकाल दो साल का होगा, आदेश जारी; पहले छह माह बाद हो रहे थे रिटायर, अब 2022 में होंगे
दबिश / लाेकायुक्त पुलिस ने मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा
सीएम हाउस से रिपोर्ट / कमलनाथ ने ऑपरेशन की खुद बागडोर संभाली, सुबह विधायकों से बात की, विवेक तन्खा और गोविंद सिंह के साथ रणनीति बनाई